ज्योति विशेष स्कूल में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
विशेष बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट सुविधा : माता मंगला
ऋषिकेश। विश्व निशक्तता दिवस पर ज्योति विशेष विद्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज और मंगला माता ने अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस के सहयोग से लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित एक नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी कक्ष, कंप्यूटर लैब, क्लासरूम, और स्टाफ रूम बनाया गया।
बता दें कि इस भवन का उद्देश्य ज्योति विशेष विद्यालय के बच्चों को अधिक उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करना है। इस अवसर पर विशेष बच्चों ने भोले महाराज और मंगला माता को अपने द्वारा बनाई गई सामग्री प्रदान की। इस दौरान भोले महाराज तथा मंगला माता ने विशेष बच्चों के द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जा रहे कार्यों को काफी नजदीक से देखा कि वह किस तरह से धागों से दरी और मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं। इन कार्यों को लेकर उन्होंने हर्ष जताया। मंगल माता ने कहा कि श्री भरत मंदिर परिवार समाज हित में बहुत नेक कार्य कर रहा है और यही सच्ची मानव सेवा है। ईश्वर के द्वारा बनाया गया प्रत्येक प्राणी अनमोल है और ईश्वर के द्वारा बनाई गई प्रत्येक कृति का हमें सम्मान करना चाहिए। साथ ही इन बच्चों की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी तरह की कोई नशे की प्रवृत्ति नहीं होती है और यह मन के सच्चे और निस्वार्थ प्रेम से परिपूर्ण होते हैं। इस अवसर पर विशेष बच्चों के द्वारा नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिससे समाज में यह संदेश जाता है कि हम किसी से कम नहीं है और हमें किसी की दया नहीं केवल सहयोग चाहिए। हम भी वह सब कुछ कर सकते हैं, जो समाज का प्रत्येक व्यक्ति कर सकता है।
श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह से विशेष बच्चों के लिए कार्य करते रहेंगे और अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज और मंगला माता के द्वारा समाज हित में भारतवर्ष के सभी राज्यों में जो मानव सेवा के लिए किया जा रहे कार्य वास्तव में प्रेरणादायक और प्रशंसनीय हैं। इस मौके पर श्री भरत मंदिर स्कूल समिति के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, ज्योति विशेष विद्यालय की प्रधानाचार्य अंबिका धस्माना, शशि राणा, सावित्री छेत्री, विजयलक्ष्मी, श्वेता सिंह, स्पीच थैरेपिस्ट सोनिया, फिजियोथैरेपिस्ट अनिल भट्ट, नीतू शर्मा , विजया गोदियाल, दुर्गेश, मंजू शुक्ला, उपदेश उपाध्याय, श्वेता सिंह, घनिष्ठा तिवारी, कुलदीप सिंह बिष्ट, विनय उनियाल, दीप शर्मा, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, जयेंद्र रमोला, सुधीर कुकरेती, महंत रवि शास्त्री, ऊषा जोशी, गीता कुकरेती, डीबीपीएस रावत, महेश चंद त्यागी, आई डी जोशी, मेजर गोविंद सिंह रावत, के एल दीक्षित, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, राधा रमोला, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत आदि उपस्थित रहे।




