उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

07 पदों पर 27 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

ऋषिकेश। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 27 नामांकन पत्र लिए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 04, महासचिव के लिए 08, उपाध्यक्ष पद के लिए 05, सहसाचिव पद के लिए 01, कोषाध्यक्ष पद के लिए 03, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए 03 एवं ऑडिटर पद के लिए 03 फॉर्म खरीदे गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनील नवानी, अजय सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह सजवाण और मुकेश शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे। महासचिव पद के लिए रोहित गुप्ता, शैलेन्द्र सेमवाल, मनीष बिजलवाण, आरती, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, अजय कुमार, राज कौशिक ने नामांकन पत्र खरीदे। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित अग्रवाल, नरेंद्र सिंह रांगड़, पुष्कर चंद्र, देवेंद्र प्रसाद सेमवाल, तारा राणा ने नामांकन पत्र लिए। सहसचिव पद के लिए प्रदीप कुमार ने फार्म लिया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप रावत, अमित कुकरेती और मनीष राजपाल ने पत्र लिया। पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए अंजु, मोहित कुमार शर्मा, तनुज कुमार सिंह एवं ऑडिटर पद के लिए यशपाल गंगावत, कमलेश कुमार और संजय भटनागर ने फार्म खरीदा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 04 दिसंबर को नामांकन प्रपत्र जमा किए जाएंगे। 05 दिसंबर को आपत्ति व अपील, 06 को अपील निस्तारण किया जाएगा। 07 को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जबकि 16 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान और तीन बजे से मतगणना की जाएगी। चुनाव कार्यकारिणी सदस्यों में ऋषि अंथवाल, नरेश कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, राघवेंद्र भटनागर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button