उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसबीएम इंटर कॉलेज ने आवास विकास को 10 विकेट से दी मात

05 ओवर में तय किया 71 रन का लक्ष्य

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास के बीच एक मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने आवास विकास की टीम को 10 विकेट से मात दी।

सर्वप्रथम श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के कप्तान प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत और आवास विकास के प्रवक्ता अनिल भंडारी के बीच टॉस हुआ। जिसमें टॉस जीतकर अनिल भंडारी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में आवास विकास की टीम ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम को 10 ओवर में 71 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने बिना विकेट गवाय 5 ओवर में 71 रन लक्ष्य तय कर आवास विकास की टीम को 10 विकेट से मात दी। विजेता टीम में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम में मेजर गोविंद सिंह रावत, धनंजय सिंह रांगड, भगवती प्रसाद जोशी, रंजन अंथवाल, अजय कुमार, पवन कुमार, सुनील थपलियाल, प्रवीण सिंह रावत, किशन थापा, कुलदीप शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button