एसबीएम इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
पुस्तकालय एवं व्यायाम शाला का किया उद्घाटन
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुस्तकालय एवं व्यायाम शाला का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय के 104 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण की गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभाओं के जरिए संपूर्ण भारतवर्ष में जगह-जगह सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि पुस्तकालय के नवीनीकरण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को खाली समय में पुस्तक पढ़ने के लिए देना और उनके लिए एक बुक बैंक की स्थापना करना है। साथ ही व्यायामशाला का निर्माण इसलिए करवाया गया ताकि बच्चे नशे से दूर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ और सुडौल बनाने पर ध्यान दें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद और रस्साकशी का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभावान और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, रामकृपाल गौतम, महंत रवि शास्त्री, प्यारेलाल जुगरान, बृजपाल राणा, राधा रमोला, उषा रावत, विमला रावत, लक्ष्मी रावत, नागेश राजपूत, तारा दत्त सेमवाल, डीपी रतूड़ी, के एल दीक्षित, नरेंद्र दीक्षित, अंबिका धस्माना, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, एस पी बहुगुणा, जयकृत सिंह रावत, भगवती जोशी, नवीन मेंदोला, नीलम जोशी, शालिनी कपूर, रंजन अंथवाल, खेल शिक्षक विकास नेगी, खेल कोच प्रवीण रावत, हरि सिंह, नितिन जोशी, ज्योतिर्मय शर्मा, संजीव कुमार, संजीव चौधरी, रमेश बुटोला, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।




