परमार्थ में 9 से 15 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित
50 से अधिक देशों के लोग होंगे शामिल
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में 9 मार्च से 15 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें 50 से अधिक देशों के लोग शामिल होंगे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने प्रेसवार्ता में जानकारी देकर बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 विशेष तौर पर मनाया जाएगा। इसमें 1000 से अधिक योग जिज्ञासु प्रतिभाग करेंगे। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग, ध्यान, आयुर्वेदा, स्वास्थ्य कल्याण, पौष्टिक आहार की जानकारी के साथ विभिन्न प्रकार के समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। समारोह में पदम् श्री कैलाश खैर, शिवमणि व अन्य महान विभूतियां चार चांद लगाएंगे। इसके आलावा इजराइल और अन्य देशों के प्रसिद्ध संगीतकार भी शामिल होंगे। साथ ही फूलों के प्राकृतिक रंगो से अंतर्राष्ट्रीय होली का भी आयोजन किया जाएगा।




