उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की जानकारी ली

लंबित समस्याओं के जल्द समाधान को दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button