अपराधउत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के मोबाइल से फोटो-वीडियो बरामद

ऋषिकेश। योगनगरी में एक मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा होटल में ले जाकर नाबालिक संग मारपीट व रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। घटना में आरोपी का साथ देने के आरोपी होटल मैनेजर व संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती 30 अगस्त को नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि उसकी बेटी को मुजफ्फरनगर निवासी सोफियान नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल गंगा इन, निकट पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी सोफियान को हरिद्वार में सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मिले फोन में घटना के समय आरोपी द्वारा बनाई गई पीडिता के फोटो-वीडियों मिले।

होटल मैनेजर ने छिपाई जानकारी

होटल मैनेजर ने आरोपी व पीड़िता को होटल में बिना सत्यापन व रजिस्टर में एंट्री किए बिना कमरा दे दिया। पुलिस को यह भी पता चला कि होटल मैनेजर को घटना की जानकारी होने के बावजूद भी उसने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।

सीसीटीवी कैमरों को किया बंद

आरोपी से पूछताछ में पीडिता को होटल से बाहर ले जाने के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरों को बंद किए जाने की बात भी सामने आई जिस पर पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता तथा होटल संचालक राहुल अग्रवाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में होटल संचालक व मैनेजर दोनों की घटना में संलिप्तता मिलने पर इनको भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही होटल का लाइसेंस भी रद्द करने की उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को रिर्पोट भेज दी गई।

दुष्कर्म के आरोपी सोफियान पुत्र तुफैल अहमद, निवासी जानसठ, मुजफ्फरनगर, होटल मैनेजर वैभव गुप्ता पुत्र देवेंद्र गुप्ता, निवासी देहरादून रोड, ऋषिकेश व होटल संचालक राहुल पुत्र विनोद अग्रवाल, निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button