वित्त मंत्री ने राजकीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का किया उद्घाटन
अस्पताल में जल्द कर सर्जन की होगी तैनाती : डॉ अग्रवाल
ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सीटी स्कैन मशीन का उद्धाटन किया। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह मशीन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह बहुत मददगार साबित होगी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि मरीजों को निजी अस्पतालों का रूख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जेब पर अतिरिक्त मार नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से सीटी स्कैन मशीन की मांग उठ रही थी। इसके मद्देनज़र मशीन को स्थापित किया गया है। बताया कि इस मशीन की कीमत 7 करोड 19 लाख 44 हजार 250 रूपये है। इसमें समस्त प्रकार के कार्डिक एन्जीयोग्राफी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। इससे चारधाम यात्रियों, कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा का भी लाभ मिलेगा। डॉ अग्रवाल ने बताया कि मशीन में एक रेडियोलॉजिस्ट तथा दो टेक्नीशियन का स्टाफ रहेगा। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों से बहुत ही कम दर पर यहां सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। कहा कि वह स्वयं भी अपना उपचार सरकारी अस्पताल में ही कराते है। कहा कि बहुत जल्द चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। यहां चार सर्जन के पद भी स्वीकृत किये गए हैं
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी ओर से हमेशा राजकीय उपजिला अस्पताल के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत कर रही है। इस मौके पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप चंदोला, अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, संजय शास्त्री, शिव कुमार गौतम, नितिन सकसेना, देवदत्त शर्मा, विकास तेवतिया, सोनू पांडेय, अखिलेश मित्तल, हर्ष व्यास, रेडियोलोजिस्ट डॉ उत्तम सिंह खरोला, वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ मुकेश पांडेय, डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ रोहित उपाध्याय, डॉ अजय नैथानी, डॉ निधि, वशुदेव कुमार, जयंत शर्मा, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र पाल, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, रीता गुप्ता आदि अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।




