उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

आईडीपीएल के बंद गोदाम में लगी भीषण आग, कैमिकल कंटेनरों में हुआ विस्फोट

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ऋषिकेश। सालों से बंद पड़े आईडीपीएल के गोदाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग ने कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दें कि मंगलवार की दोपहर कई वर्षों से बंद पड़े आईडीपीएल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग के लगते ही गोदाम के अंदर से विस्फोट की आवाज तेज होने लगी। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग चपेट में आकर गोदाम में रखे कैमिकल कंटेनर फटने लगे। सूचना पाकर दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। हालांकि, आग इतनी भयंकर थी कि अग्नि शमन विभाग की गाड़ियों को गोदाम तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही आग लगने के कारण की पुष्टि की जाएगी।

Related Articles

Back to top button