उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सकीना ने दो पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन

प्रतिभागी छात्रों का किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश।  ज्योति विशेष विद्यालय की प्रधानाचार्य अंबिका धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी ऑफ द डीफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में ज्योति विशेष विद्यालय के 6 छात्रों और एक छात्रा ने प्रतिभाग किया। जिनका विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्रा सकीना ने एक रजत पदक और एक काँस्य पदक जीतकर ज्योति विशेष विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परेड ग्राउंड के जिला खेल ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। इसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार और देहरादून से लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ज्योति विशेष विद्यालय के लिए खास बात यह रही कि बिटिया दिवस पर सकीना ने दो पदक जीत कर बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारे को साकार किया और साबित कर दिया कि हमें दया नहीं सहयोग की आवश्यकता है। हम प्रत्येक क्षेत्र में अपना दम खम दिखा सकते हैं चाहे वह खेल, स्वरोजगार या शिक्षा का क्षेत्र हो। बताया कि प्रतियोगिता में ज्योति विशेष विद्यालय से छात्र अमन राजभर, गोपाल, अंश सिंगल, सकीना, दिव्यप्रकाश, अरहान, प्रिंस ने प्रतिभाग किया। कोच के रूप में उपदेश उपाध्याय और सह कोच धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button