उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नीरगढ़ के पास खाई में लापता व्यक्ति का शव बरामद

SDRF ने स्थानीय पुलिस को शव किया सुपुर्द

ऋषिकेश। जनपद टिहरी के तपोवन क्षेत्र में नीरगड्डू बैंड के समीप सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खाई में महाराष्ट्र के लापता व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर लापता व्यक्ति के शव तक पहुंच बनाई। SDRF ने रस्सी की सहायता से लापता व्यक्ति का शव सड़क तक पहुंचाया। इसके उपरांत शव को अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि जिला टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप एक व्यक्ति का शव सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खाई में झाड़ियों के बीच दिखाई देने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF उत्तराखंड की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर टीम ने सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खाई में झाड़ियों के बीच शव की स्थिति का आकलन किया। स्थान की भौगोलिक परिस्थितियों एवं ढलान की कठिनाई को देखते हुए टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

SDRF द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक तथा स्ट्रेचर का उपयोग करते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक शव को दुर्गम ढलान से ऊपर सड़क तक पहुँचाया। इसके उपरांत शव को अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त भी कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति महाराष्ट्र से अपने परिवार एवं मित्रों के साथ कुल 9 सदस्यों के समूह में ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान संबंधित व्यक्ति के लापता होने पर दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना लक्ष्मणझूला में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आज तपोवन चौकी से लगभग 500 मीटर आगे नीरगढ़ बैंड के पास सड़क से नीचे खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर स्थानीय पुलिस के माध्यम से SDRF को इसकी सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button