उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 05 घायल

SDRF ने घायलों का किया रेस्क्यू

देहरादून। चकराता क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार डायल-112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि सहिया से पहले लालपुल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है और उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 करीब 35 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। कार में तीन पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर और तीन लोग सामान्य रूप से घायल हुए। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

घायलों की पहचान रोहन कुमार (23) निवासी नई दिल्ली, अभिषेक दुबे (26) रोहिणी, दिल्ली, अभिषेक (26) नोएडा, उत्तर प्रदेश, शिवानी सिंह (22) वाराणसी, उत्तर प्रदेश, प्रिन्स राज (22) वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button