मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और कुंभ मेले के लिए 81 करोड़ किए स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने चंपावत जनपद के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 09.94 करोड़, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क के निर्माण के लिए 01.37 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किए जाने हेतु 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त मे 44.54 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने हेतु 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अंतर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 01.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु 32.53 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 98.79 के सापेक्ष 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अंतर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किए जाने हेतु 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किए जाने के लिए ₹44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग, कीर्तिनगर तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 121.30 लाख की स्वीकृति एवं योजना के कार्य प्रारम्भ किए जाने हेतु 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के कुम्भ मेला-2027 हेतु भारत सरकार अवस्थापना अनुदान के अंतर्गत प्रस्तावित 18 कार्यों हेतु 61.42 करोड की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के फोर्ती में स्थित त्यौन्दर बाबा मंदिर, भूमिया बाबा मंदिर और महारूद्र मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20-20 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।








