उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी के किए दर्शन

देश-प्रदेश में खुशहाली की मांगी कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गुरूवार को कद्दूखाल से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कद्दूखाल रोपवे से सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। वहीं, स्थानीय लोगों और मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर एसएसपी टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, एडीएम ए.के. पाण्डेय, एएसपी जे. आर. जोशी समेत गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button