उत्तराखंडबड़ी खबर

भरत रामलीला कमेटी धूमधाम से मनाएगी दशहरा

भरत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने राघवेंद्र भटनागर

ऋषिकेश। भरत रामलीला कमेटी ने एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमें सर्वसम्मति से राघवेंद्र भटनागर को भरत रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

बता दें कि पिछले लगभग 45 वर्षों से भरत रामलीला कमेटी के द्वारा भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। भरत रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोस्वामी के निधन के चलते इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा।

राघवेंद्र भटनागर, अध्यक्ष भरत रामलीला कमेटी

भरत रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने प्रेसवार्ता में जानकारी देकर बताया कि भरत रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोस्वामी के देहांत के बाद कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चुना है। उन पर कमेटी के सदस्यों ने विश्वास जताया है। राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि भरत रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोस्वामी के निधन के चलते इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा। लेकिन विशाल स्तर पर दशहरा मेले का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी वर्ष में भरत रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी और धूमधाम से दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर महंत लोकेश दास, महंत धर्मदास, विवेक तिवारी, पूरन कुमार प्रजापति, प्रमोद चौधरी, हेमंत डंग, वीरेंदर नौटियाल, महेश प्रजापति, प्रिंस मनचंदा, कुंवर प्रजापति और गणपति सेवामंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button