उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीओ ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

उपकरणों की कार्यशीलता पर दिया विशेष जोर

कोटद्वार। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं द्वारा कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में रखे राजकीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त मालखाना, बैरक, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखी सरकारी संपत्ति, शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों से शस्त्रों की हैंडलिंग का अभ्यास करवाया गया तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों की स्थिति की जांच कर उन्हें सदैव कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन के साथ मृदु एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने, बीट क्षेत्र की समुचित जानकारी रखने तथा जन-पुलिस समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। साथ ही साइबर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अधिकाधिक जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button