नि.मेयर ने उत्तराखंड की पांचो सीटों पर कमल खिलने के उपलक्ष में प्रत्याशियों को दी बधाई, कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न
जनता एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार
ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जुटने लगे। उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में पंचकमल खिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नि महापौर अनिता मंमगाई को गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान नि. महापौर ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं और हरिद्वार लोकसभा सीट के मतदाताओं को तहे दिल से आभार भी जताया। उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें ऋषिकेश विधानसभा सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। मुझे पूर्व विश्वास था कि हम यहां से अच्छे मतों से जीतेंगे और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को संसद में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की बदौलत आज हम जीते हैं। इसलिए जनता ने हमारे विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।
बता दें कि पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही नि महापौर के आवास पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। जैसे जैसे परिणाम आने लगे कार्यकर्ताओं का जोश दुगना होता गया। शाम होते होते अनीता ममगाईं के नेतृत्व में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्त्ता ढोल नगाड़ों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
नि. महापौर ने कंगना रनौत के लिए किया प्रचार
नि. महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि उन्हें पार्टी ने प्रचार प्रसार के लिए हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट के लिए भेजा गया था। जिसका वह पार्टी और शीर्ष नेताओं का तहे दिल से धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मातृशक्ति को टिकट देकर माताओं बहनों का सम्मान किया है। उन्होंने हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत को जीताने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने मन बना लिया था, कि कंगना रनौत को ही जिताना है और उन्होंने भारी मतों से जीत भी दर्ज की है।
भाजपा में मातृशक्ति को मिल रहा सम्मान : अनिता मंमगाई
नि. महापौर ने कहा कि उत्तराखंड में पांच सीटों में से एक सीट महिला (टिहरी सीट पर) को देकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड की जनता ने पाँचों सीट उनकी झोली में डालकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी मुहर लगाईं है। बाकि राज्य के अन्य जीते प्रत्याशियों को भी मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनायें। जिनमें गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से अजय टम्टा, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी हैं और हमारी सीट (हरिद्वार) से त्रिवेन्द्र सिंह रावत हैं। देश में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से विकास के कार्य और तेजी से होंगे।




