उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नपा ने बकाएदारों पर नकेल कसनी की शुरू, आरसी काटकर राजस्व विभाग को सौंपी रिपोर्ट

अन्य बकाएदारों को किया सचेत

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने बकाएदारों पर नकेल कसने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत पालिका ने दो बड़े बकाएदारों की आरसी काट राजस्व विभाग को भेज दी है। जिसके बाद उक्त बकाएदारों से भू-राजस्व के माध्यम से वसूली की जाएगी।

बता दें कि प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में दो बड़े बकाएदारों की धनराशि क्रमशः 31,64,790 और 61,82,144 रूपए की है, दोंनो बकाएदारों की आरसी काटकर राजस्व विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि निकाय के बकाएदारों को पूर्व में कई बार बकाया जमा करने हेतु निर्देशित किया गया, इसके बावजूद भी बकाया जमा नहीं किया गया। जिसके चलते कार्यवाही अम्ल में लाई गई है। इसके अलावा निकाय द्वारा अन्य बकाएदारों पर भी जल्द कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए बकाएदारों को सचेत भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button