उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि.मेयर ने अल्मोड़ा हादसे के दिवंगतों को दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

सीएम ने परिजनों को सहयोग देकर निभाई जिम्मेदारी : मंमगाई

ऋषिकेश। निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर में सयुंक्त रूप से अल्मोड़ा बस हादसे के दिवंगतों को दीपदान कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आत्मशांति के लिए भी प्रार्थना की।

निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि बीते दिनों अल्मोड़ा के मार्चुला में भीषण बस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। उन्होंने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। घायलों के प्रति संवेदना रखकर सभी का बेहतर उपचार कराया। इस हादसे में अपने माता-पिता गंवाने वाली तीन वर्षीय शिवानी की शिक्षा और भरण पोषण की जिम्मेदारी भी हमारे मुख्यमंत्री ने उठाई है, उन्होंने साबित किया कि वह एक बेहतर मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छे अभिभावक भी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। तीर्थ नगरी में दीपदान के माध्यम से हम सभी ने मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की और दीपदान किया।

इस अवसर पर रामकिशन अग्रवाल, पंकज शर्मा, पवन शर्मा,अमरीक सिंह, विवेक गोस्वामी, स्वामी करुणा शरण महाराज, रमेश अरोड़ा, शैलेन्द्र रस्तोगी, भूपेंद्र राणा, राजेश गौतम, मनीष बनवाल, संजय ध्यानी, राजकुमारी जुगलान, मदन कोठारी ,रोमा सहगल, विजय बडोनी, राम चौबे, गौरव सहगल, अनूप बडोनी, शिव कुमार अग्रवाल, दीपक मंडल, अनिता रैना, किरन जोशी, गीता बडोनी, कविता तोपवाल, सीमा नेगी, बसंती बिष्ट, विजय लक्ष्मी भट्ट, ज्योति सहगल, नरेश कुमार, राकेश सिंह, राजेश कोठियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button