डीएम ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं
समस्याओं के निस्तारण को करें सुनिश्चित : डीएम

टिहरी। सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 70 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, विद्युत, वन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिवाड़गांव- मरोड़ा की प्रधान पिंकी पंवार द्वारा ग्राम सभा की संजायत भूमि 16 नाली जो भैंसगला तोक में थी जो कि टिहरी झील में डूब गयी उसके समतुल्य भूमि आंवटित करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को आवश्यक कार्यवाही करने, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मण्डल बौराड़ी व अन्य व्यापारियों द्वारा नव निर्मित सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगाये जाने से हो रही है समस्याओ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एडीवी में प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरदी में शिक्षकों की कमी के कारण बाधित हो रही शिक्षण व्यवस्था के संबंध में शिक्षक की नियुक्ति/व्यवस्था किए जाने की मांग विद्यालय प्रबंधन समिति के पद्धाधिकारियो द्वारा तथा
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज शिलारी, प्रतापनगर में कला एवं राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रिक्त पदों पर शिक्षक व्यवस्था किए जाने के संबंध में अभिभावक संघ ने मांग की जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
गम्भीर सिंह रावत ग्राम ओखला, पटटी रैका, प्रतापगनर द्वारा लोक निर्माण विभाग बौराडी नई टिहरी के जाखण्रीखाल बरिल शिवाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य से प्रार्थी के मकान को भारी खतरा बना हुआ है इस सम्बन्ध मे प्रार्थी के द्वारा कई बार पत्राचार किया गया लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं होने की शिकायत पर लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।








