छात्र नेता के संग दर्जनों छात्रों ने थामा NSUI का दामन
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर में आगामी छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर छात्र नेता राजकुमार ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों को एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि सभी नए सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए स्वागत करता हूं ओर आशा है कि सभी मिलजुल कर छात्र संघ चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व संजय गुप्ता ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीतिक जीवन की पहली सीढ़ी होती है, यदि इस पहले पड़ाव पर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में 6 की 6 सीटों पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों की जीत होगी। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, शैलेंद्र बिष्ट, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, चंदन पंवार, राकेश अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद राधा रमोला, शकुंतला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, कमलेश शर्मा, ऋषि सिंघल, ब्रिज बहुगुणा, ऋषि पोसवाल, सौरभ वर्मा, गौरव राणा, इमरान सैफी, हिमांशु जाटव, राजकुमार, अंशुल रावत, सूरत सिंह कोहली, रविंद्र भारद्वाज, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, राजेंद्र कोठारी, हिमांशु कश्यप आदित्य झा, मानसी सती, आदि कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।




