भाजपा जिला उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 100 से अधिक समर्थकों ने कराया पंजीकरण
रक्तदान लोगों को जीवन देने में सहायक : प्रतीक कालिया
ऋषिकेश। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया के जन्मदिवस के अवसर पर परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक में समर्थकों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
बुधवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया जन्मदिन पर परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक समर्थकों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें हीमोग्लोबिन की कमी, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के कारण केवल 76 रक्तदाता ही रक्तदान के योग्य पाए गए। इस दौरान प्रतीक कालिया शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए और कम से कम 5 से 10 लोगों से रक्तदान करवाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं और आपदाओं को देखते हुए लगभग सभी हॉस्पिटलों में रक्त की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रक्त प्राप्त करने का कोई भी वैकल्पिक साधन नहीं रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है, जो कई लोगों को जीवनदान दे सकता है। इसलिए समय-समय पर और कुछ खास मौकों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल ने कहा कि अगर आप एक यूनिट भी रक्तदान करते हैं, तो अपने चार लोगों को जीवन दान दे दिया है, क्योंकि रक्त से प्लाज्मा, लाल रुधिर कण, सफेद रुधिर कण और प्लेटलेट्स अलग-अलग कर आवश्यकता अनुसार व्यक्ति को दिया जाता है। भाजपा के युवा नेता और पूर्व छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान के अनेक फायदे हैं, इससे रक्त में होने वाली अन्य बीमारियों की जांच निशुल्क हो जाती है, इसलिए 18 वर्ष से 65 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता एकांत गोयल, जितेंद्र पाल पाठी, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, रवि बिष्ट, प्रवीण सिंह पवार, गोविंद, अनुज पाल, अजय कश्यप, आयुष चौधरी, रवि कुमार, विश्वात्मा मलिक, साहिल आर्यन, संजय, रोहित कुमार, अंशुल भारती, आयुष, अक्षय चौहान, विवेक बाल्मीकि आदि ने रक्तदान और अन्य को भी प्रेरित किया।




