उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने सीएम योगी की माता को श्रद्धांजलि की अर्पित

परिजनों से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button