भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखण्ड में भाजपा की विजय यात्रा बढ़ेगी आगे

हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित Bharatiya Janata Party (BJP) की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि हिमालय की अडिगता और मां गंगा की अविरल धारा की तरह उत्तराखण्ड में भी भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी, वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवतुल्य जनता एक बार फिर प्रदेश की अस्मिता और संस्कृति के संरक्षण तथा विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।
निश्चित तौर पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री का प्रेरणादायी उद्बोधन उत्तराखण्ड के प्रत्येक कार्यकर्ता और समूचे भाजपा परिवार को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी Ram Madhav, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Tirath Singh Rawat, पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद Trivendra Singh Rawat, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta, लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के संवहन विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक Anil Baluni, सह प्रभारीगण Arvind Menon, सांसद Bansuri Swaraj सहित सांसदगण, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।









