उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

ऋषिकेश में उफान पर गंगा, प्रशासन अलर्ट

घाटों पर चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा

ऋषिकेश। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं, गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर बह रहा है, जिससे परमार्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पूरी तरह जलमग्न हो गया है।

गंगा नदी का जलस्तर परमार्थ निकेतन घाट पर स्तिथ शिव मूर्ति को छूकर प्रवाहित हो रहा है, SDRF, आपदा राहत दल और जल पुलिस की टीम संवेदनशील घाटों पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है, प्रशासन लगातार गंगा घाटों पर स्नान करने वाले लोगों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

SDRF के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने कहा कि जो हमारी समस्त जल रेसक्यू टीम SDRF, जल पुलिस, आपदा राहत दल संवेदनशील घाटों पर कार्य कर रही हैं, हमें समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है कि वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर कितने लेवल पर चल रहा है, अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर चल रहा है और खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे बह रहा है, हमारे सभी टीम लक्ष्मण झूला, मुनिकीरेती, त्रिवेणी घाट पर पूरी तरह मुस्तैद हैं और हमारी टीम लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालु और क्षेत्र वासियों को अलर्ट कर रही है।

Related Articles

Back to top button