उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

निर्वाचन आयोग के खिलाफ क़ानूनी प्रक्रिया अपनाएगी कांग्रेस

वोटर लिस्ट से गायब नाम जुड़वाएगी कांग्रेस

ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एक अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। इसमें नगर निगम चुनाव में भाजपा सरकार की सह पर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची से पुराने मतदाताओं नाम हटाने एवं फर्जी मतदाता बनवाने खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया।

बैठक में महानगर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट से काटे गये लोगों का नाम जुड़वाने, यूसीसी के लिव इन रिलेशन कानून के विरुद्ध जन समर्थन जुटाने, धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बनाए गए कानून को हटाने एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, जयेंद्र चंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, महंत विनय सारस्वत, मनीष शर्मा, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, चंदन सिंह पवार, कांग्रेस पार्षद दल नेता देवेंद्र प्रजापति, पार्षद भगवान पवार, पार्षद वीरपाल, प्यारेलाल जुगरान, मधु जोशी, सुमित चौहान, मधु मिश्रा, वीरपाल, शैलेंद्र बिष्ट, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, बैसाख सिंह पयाल, राहुल शर्मा, विक्रमजीत वशिष्ठ, ओम सिंह पवार, जगजीत सिंह, सनी प्रजापति, गौरव राणा, हिमांशु जाटव, भूपेंद्र राणा, अमित सरीन, जीतू मुखर्जी, मनोज आदि वरिष्ठ एवं कनिष्क कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button