उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

खाकी ने निभाया मानवता का फर्ज, बिछड़ो को परिजनों से मिलाया

कावड़ मेले में पौड़ी पुलिस ने दिखाई तत्परता

ऋषिकेश। कांवड़ मेले में जहां लाखों शिवभक्त आस्था की डगर पर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ जाने वाले श्रद्धालुओं और बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने का कार्य लगातार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसी क्रम में बदायूं से अपने परिजनों के साथ नीलकंठ धाम पहुंचे 08 वर्षीय बालक बॉबी, जो मेला क्षेत्र की भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी जब परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने चौकी नीलकंठ स्थित खोया-पाया केंद्र से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही खोया-पाया केंद्र पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल पिंकी वर्मा एवं पीआरडी आनंदी ने तत्काल सूचना प्रसारित कर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और सक्रिय खोजबीन के परिणामस्वरूप बालक को सकुशल खोज कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं मेला ड्यूटी के दौरान रिक्रूट आरक्षी रविंद्र को एक 12 वर्षीय बालक मिला। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अंशु निवासी हापुड़ बताया। आरक्षी द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक को चौकी नीलकंठ स्थित खोया-पाया केंद्र पहुंचाया गया। खोया-पाया केंद्र की टीम ने तुरंत माइक अनाउंसमेंट एवं अन्य माध्यमों से बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद सूचना मिलने पर अंशु के परिजन खोया-पाया केंद्र पहुंचे, जहां सत्यापन के उपरांत बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button