
देहरादून। विश्व विख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की माताजी श्यामा देवी का 28 जून 2026 को सायं 8:00 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दुखद पहलू यह है कि जसपाल राणा का निधन आज से 15 दिन पूर्व हो चुका था, लेकिन परिवार ने श्यामा देवी को यह सूचना नहीं दी थी। बीमारी के कारण कमजोर हो चुकीं श्यामा देवी अंतिम समय तक अपने बेटे जसपाल को देखना चाहती थीं, उन्हें यह पता ही नहीं था कि उनका ‘गोल्डन बॉय’ उनसे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है। श्यामा देवी के पति नारायण सिंह राणा ने भावुक होकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 28 जून को पूरा परिवार हर्षोल्लास के साथ जसपाल राणा का जन्मदिन मनाता था। आज वही दिन परिवार के लिए गहरे शोक में बदल गया। श्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि पत्नी के जाने से वे टूट गए हैं। एक ही पखवाड़े में बेटे और पत्नी को खो देना उनके लिए असहनीय है। परिवार में शोक की लहर है।




