उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
सीएम ने गृहमंत्री के आगमन की तैयारीयों को लेकर की बैठक
14 फरवरी को कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हल्द्वानी में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उप सचिव अनिल जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर 12 बजे गौलापार स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वह दो घंटे तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से काशीपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।




