राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की
आध्यात्मिक धर्म गुरुओं का लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद पौड़ी गढ़वाल अनिल बलूनी पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद महाराज और तमाम आध्यात्मिक धर्म गुरु का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां गंगा की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना की।
ततपश्चात परमार निकेतन के गंगा तट पर मां गंगा की दिव्य आरती की। इस अवसर उन्होंने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, धनसिंह रावत , कैबिनेट मंत्री, उपाध्यक्ष योजना आयोग, उत्तराखंड़, विनय रोहेल्ला, माननीय विधायक, यमकेश्वर, रेणु बिष्ट, महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द महाराज, पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती, पूज्य आचार्य बालकृष्ण, महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी दयाराम दास महाराज, पूज्य संत मुरलीधर जी महाराज मौजूद रहे।




