उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

शादी समारोह में शराब बंदी की अनोखी पहल

निधि राणा ने सामूहिक परिवर्तन का दिया संदेश

ऋषिकेश। पर्वतीय विकास, लोक कल्याण संस्था और निधि राणा ने शादी समारोह में लंगर शराब परोसने की प्रथा को खत्म करने की अनोखी पहल की है। उन्होंने समाज को सामूहिक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया।

बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में सामाजिक सुधार और नशामुक्ति की दिशा में पर्वतीय विकास एवं लोक कल्याण संस्था लंबे समय से काम कर रही है। इस संस्था की प्रेरणा से प्रेरित होकर निधि राणा ने न केवल सार्वजनिक समारोहों को शराब मुक्त बनाने में पहल करते हुए योगदान दिया, बल्कि अपनी ही शादी को भी एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल ने समाज को एक गहरा संदेश दिया कि व्यक्तिगत उदाहरण सामूहिक परिवर्तन की दिशा में कितना प्रभावी हो सकता है। पर्वतीय विकास एवं लोक कल्याण संस्था की भूमिका व उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता अभियानों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के लाभों के बारे में बताया। इन्हीं अभियानों से प्रेरित होकर निधि राणा ने अपनी शादी को शराब मुक्त बनाने का साहसिक निर्णय लिया। इस अवसर पर पर्वतीय विकास एवं लोक कल्याण संस्था द्वारा इस मुहिम को बढ़ाने के लिए पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए का चेक के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्था की तरफ से अध्यक्ष के साथ महामंत्री गजेंद्र राणा और सदस्य शेखर सिंह राणा (चंडीगढ़ वाले) मौजूद रहे।

निधि राणा की पहल शादी सकारात्मक उदाहरण 

निधि राणा ने यह महसूस किया कि शादी जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में शराब पर प्रतिबंध लगाना न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवसर को एक आदर्श स्थापित करने के रूप में इस्तेमाल किया।

परिवार और समाज को तैयार करना

उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच सामंजस्य कर उन्हें शराब मुक्त शादी के महत्व को समझाया। उनकी ईमानदारी और दृढ़ता ने उनके परिवार और समुदाय को भी इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया।

शराब के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्थाएँ

उन्होंने शादी में वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रबंध करके सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।जिससे मेहमानों का मनोरंजन हुआ और शराब की कमी महसूस नहीं हुई।

समाज को प्रेरित करना 

शादी के दौरान निधि राणा ने पर्वतीय विकास एवं लोक कल्याण संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर मेहमानों को शराब मुक्त समारोहों के फायदे और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। इस मुहिम में साथ देने के लिए द्वारिका देवी एवं शेखर राणा ( निधि के माता पिता ) का सहयोग ने एक मिशाल कायम की।

Related Articles

Back to top button