उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजपा का सदस्यता अभियान 08 मंडलों में सम्पन्न

बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर की चर्चा

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान जिला ऋषिकेश के आठ मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान से संबंधित आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी मोर्चो के अध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक में सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त से सभी बूथ पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी तथा 1 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली उपस्थित रहेंगे l

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की कार्यक्रम बहुत सुंदर और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी कोशिश में जुट जाए तथा यह भी प्रयास करना है कि अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और भाजपा परिवार का हिस्सा बने। बैठक में जिला महामंत्री दीपक धमीजा, सदस्यता अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित बिजलवान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीश सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button