एसबीएम इंटर कॉलेज में सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित
विद्यालय की तरक्की पुराने शिक्षकों की देन : मेजर
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने सभी सेवानिवृत्ति शिक्षकों को शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत शिक्षकों में बंशीधर पोखरियाल, नरेंद्र दीक्षित, रामप्रसाद जोशी, जेपी नौटियाल, शंभू प्रसाद जुगलान, मेजर महेश चंद त्यागी, उषा नौटियाल शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि पुराने शिक्षकों से हमें आज भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और पुराने शिक्षकों के द्वारा ही विद्यालय की तरक्की और विकास के दरवाजे खोले गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, नीलम जोशी, जितेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा, शालिनी कपूर आदि मौजूद रहे।




