उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरी चट्टान, दो की मौत

नरकोटा के पास भीषण हादसा

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस आ रहे तीर्थ यात्रियों के वाहन के ऊपर नरकोटा के पास एक बडा पत्थर गिर गया। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे से जिले के कहीं हिस्सों में भारी तूफान और बारिश शुरू हुई इसी दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा से पहले वाहन संख्या DL 1VC 4832 पर भारी तूफान और तेज बारिश के बीच एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर गिर गया। कोतवाली पुलिस प्रभारी राजेन्द्र रौतेला ने बताया कि वाहन चालक द्वारा तत्काल ही वाहन को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा दो लोगों को अमित सिकन्दर (62) व बुद्ध देव मजमूदार (74) को मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button