बड़ी खबर

युवक ने महिला टीचर का किया रेप, मुकदमा दर्ज

सुनसान इलाके में दुष्कर्म को दिया अंजाम

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में चलती कार में टीचर से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षिका से शादी का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर रेप किया है।

सूत्रों के अनुसार तिलवारा थाना अंतर्गत गौशाला के पास सुनसान इलाके में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल आरोपी युवक का शादीशुदा होने का पता लगते ही पीड़िता टीचर ने FIR दर्ज करवाई है। FIR के बाद आरोपी युवक शांतनु फरार हो गया है। आरोपी शांतनु से महिला टीचर की इंटरनेट पर पहचान हुई थी। आरोपी युवक 40 वर्षीय महिला से कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। आरोपी ने महिला को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़ित महिला युवक से होटल में भी मिल चुकी है। आरोपी ने महिला टीचर को 11 मई को शादी का आश्वासन दिया था। 11 मई को शादी नहीं करने पर शिक्षिका ने FIR दर्ज कराई है। तिलवारा थाना पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button