उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ

योग महोत्सव में 50 देशों के साधक करेंगे प्रतिभाग

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस योग महोत्सव में 50 देशों के एक हजार से अधिक योग साधक और योग प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

रविवार को को माँ गंगा के पावन तट पर 50 से अधिक देशों से आये योग जिज्ञासुओं, योगाचार्यों, योग एम्बेसडर की उपस्थिति में स्वामी चिदानन्द सरस्वती, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी, साध्वी भगवती सरस्वती, कथाकार जया किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष, शान्ति, योग, ध्यान, गंगा, पर्वत, ग्लेशियर की दिव्य धरती पर सभी का अभिनन्दन करते हुये कहा कि जी 20 के अवसर पर विश्व के अनेक देशों से आये डेलिगेट्स यहां से अद्भुत अनुभव ले कर गयें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिये पूरे विश्व के लोगों को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर उन्होंने घाम तापो टूरिज्म (सन साइन टूरिज्म) का उल्लेख करते हुये सभी को चार धाम, जागेश्वर धाम के दर्शन हेतु आमंत्रित किया। चार धाम यात्रा के लिये सभी को आमंत्रित करते हुये पुण्य के भागी होने का संदेश दिया। आगामी कुम्भ व माँ नंदा राजजात यात्रा में सहभाग हेतु भी सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा उत्तराख्ंाड की भूमि वसुधैव कुटुम्बम् की भूमि हैं यहां से विश्व एक परिवार है का संदेश लेकर जायें।

Related Articles

Back to top button