उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

अधिवक्ता कल्याण समिति का गठन

दीपक अंथवाल बने संयोजक

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन पार्क गंगा वाटिका में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सक्सेना की अध्यक्षता में अधिवक्ता कल्याण समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दीपक अंथवाल को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ता सदस्यों के कल्याण हेतू राजस्व वादों की समय सीमा तय करने एवं मध्यस्थों द्वारा कार्य ना करने पर चर्चा की गई। साथ ही अधिवक्ता द्वारा ही न्यायिक कार्यों को किए जाने पर जोर दिया गया। अधिवक्ता कल्याण समिति के गठन में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश संगर, श्री के.के. श्रीवास्तव, विवेकानन्द मिश्रा, सूरजमणी भट्ट, शशी गौनियाल, सतेन्द्र पंवार, ऋषि सिंहराज पोसवाल, विकास नेगी, शिविका जैन, प्रवीन कुमार, आशीष भंडारी, कुशल डोगरा, अरविन्द रावत, प्रियदीप सिंह, विकास बछेती, ऋषभ देव तिवारी, संतोष कुमार सेमवाल, जितेन्द्र पाल पाठी, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button