उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

खेत में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव डालूवाला मजबता में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की जान चली गई।

दोनों किसान खेत में काम कर रहे थे। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

सूचना पर सिडकुल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजय शाह के मुताबिक मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन उम्र 55 साल निवासी डालूवाला मजबता और रणधीर सिंह उम्र 38 साल निवासी खालाटीरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की जानकारी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद डालूवाला मजबता और खालाटीरा गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button