योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल
स्वास्थ्य मंत्री ने बेहतर ढंग से जांच के दिए निर्देश
ऋषिकेश। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को रूटीन चेकअप के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, एम्स के चिकित्सक उनकी माता का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।
शुक्रवार को कैबिनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां से मुलाकात की। इस दौरान डॉ धन सिंह रावत ने उनका हाल चाल जाना। इसके साथ उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण मे जुटे डाक्टरों को बेहतर ढंग से जांच करने के लिए भी निर्देशित किया।
बता दें कि इससे पूर्व सावित्री देवी एम्स मे सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर 15 मई को एडमिट हुई थी। बहरहाल डाक्टर की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव ऋषिकेश से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर बसे यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव मे है। यंहा उनकी बहन और माता सावित्री देवी परिवार सहित रहती हैं।




