उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कारागार में युवक की मौत भड़के परिजन, कोतवाली में किया प्रदर्शन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ऋषिकेश। स्कूटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार मुनि की रेती स्थित ढाल वाला निवासी रणवीर सिंह की देहरादून कारागार में मौत के मामले में भड़के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में प्रदर्शन किया।

परिजनों ने मृतक रणबीर रावत के साथ कोतवाली में मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।। मृतक की पत्नी का आरोप है कि स्कूटी चोरी के आरोप में पुलिसकर्मी बगैर किसी वारंट के उसके पति को घर से उठा ले गए। 25 जून को जिला कारागार में जब वह पति से मिलने पहुंची तो पति ने कोतवाली में मारपीट का जिगर किया। इसके कुछ देर बाद पति की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों की मारपीट की वजह से उसके पति की जान गई है। इसलिए दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button