उत्तराखंड

दबंगों ने किया पांच बीघा भूमि पर कब्जा, हकूकदार परेशान

सरकारी दफ्तरों की छानी खाक, नहीं मिल रहा इंसाफ

ऋषिकेश। शुक्रवार को ऋषिकेश के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पोंटा साहिब हिमाचल निवासी तोताराम के दामाद इकबाल ने जानकारी देकर बताया कि लालतप्पड़ में उनके दादा ससुर जगतराम की पांच बीघा भूमि है। जिस पर जगतराम की मौत के बाद उनके ससुर तोताराम का हक हो गया। इस भूमि की रजिस्ट्री और दाखिला खारिज भी ससुर तोताराम के नाम पर है। लेकिन कुछ दबंगों द्वारा 12 साल पहले भूमि पर कब्जा कर लिया गया। तभी से वह भूमि पर कब्जा लेने के लिए सरकारी दफ्तरों की खाक छानने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह अपनी भूमि पर जाते हैं, तो उक्त दबंग कब्जेदार महिलाओं के साथ मिलकर अभद्र व्यवहार का प्रयोग करते हुए मारपीट करते हैं। उक्त दबंग कई बार उन पर जानलेवा हमला भी करवा चुका है। इकबाल सिंह के मुताबिक उनके साले का पैर भी एक हमले के दौरान टूटा है। इकबाल सिंह का पैर भी ट्रैक्टर की टक्कर मारने से दबंगों ने तोड़ा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम, डीएम, कोतवाली, तहसील के वह चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। लेकिन, शिकायत के बावजूद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री के पीए मुलाकात मदद की गुहार भी लगा चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जान माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button