उत्तराखंडचुनावराजनीतिलेटेस्ट खबरें

पीएम ने ऋषिकेश में विशाल जनसभा को किया संबोधित, आतंकवाद को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

भाजपा ने देश में वन रैंक वन पेंशन को किया लागू

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करने ऋषिकेश के आइडीपीएल हॉकी मैदान पहुंचे। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह, हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत, गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी प्रत्याशी राजलक्ष्मी शाह समेत अन्य मंत्रीगणो एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सयुंक्त रूप से पीएम का जोरदार स्वागत किया।

वहीं, जनसभा में उपस्थित लोगो ने फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना रिश्ता रहा है, वह उत्तराखंड के लोगो को अपना परिवार मानते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्षों में भारत को पहले से मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। इसी मजबूत सरकार ने सात दशक बाद जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का साहस लिया, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण दिया, साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार आई है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है और भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे हैं। आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है इसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा के गारंटी बन जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो देश में वन रैंक वन पेंशन कभी लागू नहीं होती। लेकिन भाजपा की सरकार ने एक लाख करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों के खाते में पहुंचा दिए है, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व सैनिको को तीन हज़ार करोड़ से अधिक लाभ मिला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो सैनिकों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी रहती थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे लेकिन भाजपा सरकार ने अपने सैनिकों को भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज देश में ही आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत बन रहे हैं। कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन की है। ऋषिकेश कई राज्यों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में धूम नहीं थी तब भी दुनिया के कई देशों के लोग जिज्ञासावश योग के लिए यहां ऋषिकेश आया करते थे। उन्होंनें कहा कि राफ्टिंग-कैंपिंग या फिर आध्यात्म और योग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश आकर आनंद से भर जाते हैं। भाजपा सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। इसके लिए हमारा फोकस इस बात पर है कि देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचाना आसान होना चाहिए। पीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार में उत्तराखंड का निरंतर विकास किया जा रहा है। इसमें रोडवेज, रेलवेज, एयरवेज, सड़कों का निर्माण, बिजली, पानी की सुविधा एवं महिलाओं के लिए भी अन्य कार्य किए गए हैं। इसलिए आने वाला दौर उत्तराखंड का होगा। साथ ही उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button