हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक
मोदी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का जताया आभार
ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज डोईवाला विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा सभी से चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान पूर्व सीएम ने सभी से अपनी ऊर्जा को 19 अप्रैल यानी मतदान के दिवस तक संभाले रखने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव भी एक रण क्षेत्र है और रण क्षेत्र में हमें अंतिम क्षण तक मजबूती से लड़ते हुए विजय प्राप्त करनी है। इस अवसर पर विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धर्मपुर डोईवाला ऋषिकेश विधानसभा के सह प्रभारी श्री शमशेर सिंह पुंडीर, चारों मंडलों के अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




