उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसडीआरफ ने निगम के संविदा कर्मचारी का शव किया बरामद, संदिग्ध परिस्थितियों मे गंगा मे लगाई छलांग

मृतक के परिजनों ने की शिनाख्त

ऋषिकेश। गंगा मे छलांग लगाने वाले ऋषिकेश नगर निगम कर्मचारी का शव एसडीआरफ ने बरामद कर लिया है। शव की शिनाख्त मृतक के परिजनों ने की है। वंही पुलिस अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

बीते सोमवार की दोपहर हरिद्वार मार्ग स्थित बहत्तर सीढ़ी से निगम संविदा कर्मचारी राम उर्फ़ नकुल ने संदिग्ध परिस्थिति मे गंगा मे छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही एसडीआरफ की दो टीमें राम की तलाश मे गंगा की खाक छान रही थी। इसी बीच गुरुवार दोपहर बैराज जलाशय से स्थानीय व्यक्ति द्वारा टीम को सूचना मिली कि एक शव जलाशय मे तैर रहा है। सूचना पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद शव को कब्जे मे ले लिया। शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को मौके पर बुलाया गया जंहा उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नकुल द्वारा उठाये गए इस आत्म घाती कदम की वजह का पुलिस लगातार पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। वंही मृतक संविदा कर्मी के मित्र सुसाइड की वजह अधिक कर्जा होना मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button