राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था किया रवाना, गुरुद्वारे में टेका मत्था
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश को मुख्य द्वार माना जाता हैं, वही पांचवे धाम हेमकुंड साहेब की यात्रा भी ऋषिकेश के हेमकुंट गुरूद्वारे से प्रारंभ की जाती है।
इस वर्ष 25 मई को हेमकुंड साहेब के कपाट श्रद्धांलुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश के हेमकुंट गुरूद्वारे में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ करने उत्तराखंड के राज्यपाल लें जनरल गुरमीत सिंह हेमकुंट गुरूद्वारे पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका एवं संगत के साथ गुरुवाणी का श्रवण किया। इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह ने पंच प्यारों की अगुवाई में सिखों की पवित्र यात्रा हेमकुंड साहेब पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिला।




