उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
देशभर के टोल प्लाजा पर नई दरें लागू, 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना का एलान
देहरादून। देशभर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि के बाद क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद बड़ी हुई दरें लागू हो गई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक डीएस गुसांई ने बताया है कि टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बड़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू हो गई हैं। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए करीब 10 रुपय टोल में वृद्धि की गई है, इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पडने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपए अधिक चुकाने होंगे।




