विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रसंघ ने रोपे पौधे, वृक्षारोपण के लाभ से कराया अवगत
वृक्ष हमारी प्राकृतिक धरोहर : माधवेंद्र मिश्रा
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में छात्र संघ महासचिव माधवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी धमांदा ने समस्त छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं वृक्षारोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इसके साथ निदेशक महोदय एवं समस्त अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण से जुड़े हुए रोचक तथ्यों के बारे में बताया। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव मिश्रा ने बताया कि विवि परिसर ऋषिकेश में कुल 18 पौधों का वृक्षारोपित किए गए हैं। इसमें पुष्पीय फलिया एवं छायादार वृक्ष शामिल है। उन्होंने बताया कि वृक्ष हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं एवं यह हमारे सृजन का कारण भी है। इसलिए उनकी देखभाल करना ही हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, छात्र नेता अनिरुद्ध शर्मा, दीपक चौधरी, ऋतिक पाठक, पूर्व यू आर अभय वर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, सचिन यादव, भूमिका, प्रतिमा आदि मौजूद रहे।




