उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

एसजीआरआरयू में छात्रों और अध्यापकों ने किया वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा देने का प्रयास

श्री महंत ने सभी को पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

देहरादून। एसजीआरआरयू के पथरीबाग परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लीची सहित अनेको फलदार वृक्षों के पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ मिलकर लीची संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा देने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के पे्रसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशबीर दीवान ने विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की व्याख्या की। इसके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडड़ी ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय कैडेट कोर एम अनुपम सर्व सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार, डॉ सुमन विज, डॉ कुमुद सकलानी, डॉ प्रियंका बनकोटी, डॉ मालविका कांडपाल, डॉ पूजा जैन, डॉ गीता रावत, डॉ कंचन जोशी, डॉ दीपक सोम, डॉ अनुज रोहिला, डॉ संजय शर्मा, दीपक थपलियाल समेत अनेक फैकल्टी सदस्य एवं शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button