देशराजनीतिलेटेस्ट खबरें

नरेंद्र मोदी बने देश के 20वें प्रधानमंत्री, 69 मंत्रियों के साथ ली शपथ

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को दिलाई गोपनीयता की शपथ

दिल्ली। PM Narendra Modi Oath ceremony : 18वीं लोकसभा में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार 20वें प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 69 मंत्रियों को मंत्रिमंडल की शपथ दिलाई गई।

इन नेताओं ने ली शपथ मंत्री की शपथ

केंद्र में बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली राजग सरकार में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद जोशी, अश्विणी वैष्णव, सर्वानंद सोनोवाल गिरिराज सिंह, राजीव रंजन (ललन) सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, एच.डी. कुमारस्वामी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, चिराग पासवान, जी. किशन रेड्डी, मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर, किरेन रिजिजू, अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, सी.आर. पाटिल, प्रतापराव गणपतराव जाधव, अर्जुन राम मेघवाल, जितिन प्रसाद, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, शोभा करंदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। जुएल ओराम ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नेता 

तीसरी प्रधानमंत्री पद बने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के नेता शामिल रहे। जिमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ’प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के शेरिंग टोबगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी, फिल्म स्टार शाहरुख खान, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button