उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंस्वास्थ्य

यूपी के सीएम योगी ने एम्स में भर्ती मां के स्वास्थ्य का लिया जायजा, रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का जाना हाल

चिकित्सकों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बीमार मां सावित्री देवी का हाल जानने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इसके साथ सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना के घायलों का भी हाल जाना।

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है और इसके लिए उन्हें नियमित जांच के लिए समय-समय पर अस्पताल जाना पड़ता है। इसी प्रक्रिया के तहत वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां के स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां से मिलकर उनकी हालत और इलाज के बारे में जानकारी ली। वहीं, यूपी के सीएम ने एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग हादसे में घायल का भी हाल जाना। उन्होंने घायलों के परिजनों से बात की और संस्थान प्रशासन से बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा। मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, हरिद्वार के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नि मेयर अनिता मंमगाई, एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ मीनू सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button